फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLA Vijay Mishra remand extended for the fourth time in mirzapur cjm court

यूपी: चौथी बार बढ़ाई गई विधायक विजय मिश्र की रिमांड,14 को जनवरी को होगी सुनवाई

Wed, 06 Jan 2021 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
MLA Vijay Mishra remand extended for the fourth time in mirzapur cjm court
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की रिमांड चौथी बार बढ़ाई गई है। बुधवार को मिर्जापुर जिले के सीजेएम कोर्ट में तीर्थ पुरोहित से रंगदारी मामले की सुनवाई वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए की गई। रिमांड बढ़ाने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 14 जनवरी को तय की है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी पुरोहित अवनीश मिश्रा ने विधायक विजय मिश्र पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले में विंध्याचल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 17 नवंबर को आगरा जेल से मिर्जापुर लाकर सीजेएम इंद्रजीत सिंह की अदालत में उनकी पेशी हुई थी।
विज्ञापन



इस मामले की सुनवाई के बाद जज ने विधायक विजय मिश्र को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया था। एक दिसंबर को 14 दिन की रिमांड पूरी होने पर विजय मिश्र की पेशी होनी थी। वहीं, मामले में जांच पूरी न होने पर विवेचक ने जांच पूरी न होने का हवाला देकर रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कर सीजेएम ने अग्रिम विवेचना के लिए 14 दिन की रिमांड दूसरी बार बढ़ाई। 14 दिसंबर को दूसरी बार रिमांड पूरा होने पर ऑनलाइन पेशी की गई। मामले में जज ने 10 दिन की रिमांड बढ़ा दी। 24 दिसंबर को सुनवाई होने के बाद तीसरी बार रिमांड बढ़ाई गई।

छह जनवरी को सुनवाई के दौरान चौथी बार रिमांड बढ़ाई गई। विधायक विजय मिश्रा के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए पेशी हुई। विवेचक ने जांच पूरी न होने की बात कहकर रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की थी। अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed