मिशन 2022: वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, बोले सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुटें कार्यकर्ता
पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के तहत देश में 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में कार्यकर्ता जुटें। पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के तहत देश में 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और संगठन के उच्च पदाधिकारियों के साथ रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की।
विधानसभा चुनाव के पूर्व नब्ज टटोलने आए प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव को प्रभावी बनाएं और प्रचार प्रसार करें। लाभ मिले। सांसद, विधायकों की ओर से गोद लिए गए पीएचसी केंद्रों में अब तक क्या सुधार हुआ, टीकाकरण और पौधरोपण की जानकारी ली। सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, सांसद बीपी सरोज, राज्यमंत्री गिरीश यादव, संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, अलका राय, दिनेश चौधरी, कौशलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, डा. अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह शामिल रहे।
दमदार सरकार के नेतृत्व में हो रहा काम: राधा मोहन सिंह
रोहनिया स्थित कार्यालय में काशी क्षेत्र, जिला और महानगर की महिला मोर्चा की नवगठित टीम की पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से प्रदेश प्रभारी ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में ईमानदार, कामदार, दमदार सरकार के नेतृत्व में काम हो रहा है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है। इसी को हम आगे बढ़ाएंगे। अब तक नौ मंडलों में बैठक हो चुकी है। वाराणसी मंडल के जिले चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर की बैठक में आगामी योजनाओं पर चर्चा की। स्वागत करने वालों में महिला पदाधिकारियों में नम्रता चौरसिया, बबिता कुशवाहा, आशा देवी, सुनीता श्रीवास्तव, ममता राय, रेनू द्विवेदी शामिल रहीं।