फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missing Prof. Venkateshwar Lu who attacked BHU Telugu department head in touch with IPS friends in varanasi

BHU: तीन आईपीएस दोस्तों के संपर्क में थे लापता प्रो. वेंकटेशवर लू, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Tue, 26 Aug 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने वाले पूर्व एचओडी प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू के करीबियों, रिश्तेदारों तक भी पुलिस पहुंच गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं पुलिस की टीमें गाजीपुर और दक्षिण भारत में भी धमकी हैं।

विज्ञापन
Missing Prof. Venkateshwar Lu who attacked BHU Telugu department head in touch with IPS friends in varanasi
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रो. सीएस राममूर्ति पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी पूर्व एचओडी प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बीएचयू कैंपस स्थित प्रो. वेंकटेश्वर लू के आवास पर ताला बंद है। 

विज्ञापन


लंका पुलिस की एक टीम प्रोफेसर के करीबियों, रिश्तेदारों तक भी पहुंची है। बीएचयू कैंपस में प्रो. लू को जानने वालों ने बताया कि उनके तीन आईपीएस मित्र भी हैं, जिनके संपर्क में वह रहते थे। लंका पुलिस की टीम ने गाजीपुर और दक्षिण भारत में भी दबिश दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले में प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू, मैसूर यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर कासिम बाबू, तेलंगाना के नारायणपेट गार्ड्स कैंप के मकतल निवासी मोहम्मद कासिम, गाजीपुर के साजियाबाद के चौटीचौरा निवासी सूरज दुबे, करंडा का प्रदुम्न यादव, दुल्लहपुर का विशाल यादव की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर: काशी में 24 घंटे में 81 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर, 10 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा

बीएचयू कैंपस में 28 जुलाई को बदमाशों ने तेलुगु विभागाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने 13 अगस्त की रात नुआव में मुठभेड़ के दौरान आरोपी प्रयागराज के प्रमोद कुमार उर्फ गणेश पासी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed