फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missing platform in cantt railway station Passengers getting troubled search for platform 10 and 11

लापता प्लेटफॉर्म : कैंट स्टेशन पर खोजने पड़ते हैं प्लेटफाॅर्म 10 और 11, परेशान हो जा रहे यात्री; जानें मामला

Sat, 24 May 2025 03:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 May 2025 03:20 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म 10 और 11 पर जाने के लिए यात्रियों को धूप में चलकर जाना पड़ता है। पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है।

विज्ञापन
Missing platform in cantt railway station Passengers getting troubled search for platform 10 and 11
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के दो नए प्लेटफाॅर्म 10 और 11 लापता हैं। इन दोनों प्लेटफॉम को यात्रियों को खोजना पड़ता है। साथ ही यहां सुविधाएं भी नदारद हैं। यहां न तो गर्मी के मौसम में पूरी तरह से शेड लगे हैं और न ही पीने के लिए ठंडे पानी की सुविधा है।

विज्ञापन

 
खाद्य पदार्थों का एक भी स्टाॅल नहीं है। बिस्किट या बोतल बंद पानी की जरूरत पड़ने पर यात्रियों को 100 मीटर दूर जाना पड़ता है। इससे अवैध वेंडर दोनों प्लेटफॉर्म पर लोगों को खाने पीने का समान उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल शुरू हुए प्लेटफाॅम 10 और 11 पर पहुंचने के लिए साइनेज लगे होने के बाद भी यात्रियों को काफी असुविधा होती है। प्लेटफाॅर्म संख्या पांच से सीधा रास्ता 10-11 पर जाने के लिए बना हुआ है, जो इस धूप में 100 मीटर से भी अधिक दूरी तय करके यात्री पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को होती है फजीहत

उदाहरण के तौर पर कोई यात्री प्लेटफाॅर्म संख्या नौ पर पहुंचा और उसे 10 या 11 से ट्रेन पकड़नी है तो यात्री को पहले प्लेटफाॅर्म संख्या पांच पर आना होगा और फिर लोहता इंड की तरफ जाकर प्लेटफाॅर्म 10 और 11 पर पहुंचेगा।

वहीं, तीसरे प्रवेश द्वार मालगोदाम रोड से प्लेटफाॅर्म पर पहुंचने का रास्ता है, लेकिन अधिकतर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय यात्रियों को ही इस रास्ते के बारे में जानकारी है। प्लेटफाॅर्म 10 और 11 पर स्पेशल ट्रेनें और दो इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन होता है। पिछले दिनों यहां रेलवे बोर्ड के सदस्य मनु गोयल निरीक्षण पर पहुंचे थे तो वह भी इन प्लेटफाॅर्म को देखकर पर आश्चर्यचकित हो गए थे। 

हालांकि, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाया है कि द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण के समय प्लेटफाॅर्म संख्या 10 को नौ के पास शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, 10 के स्थान पर 12 नंबर प्लेटफाॅर्म बनाया जाएगा। इस तरह कैंट स्टेशन पर कुल 12 प्लेटफाॅर्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed