फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missing girl's body was found in the pond two days ago

दो दिन पहले लापता युवती का शव तालाब में मिला

Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body was found in the pond two days ago
प्राचीन लाल भाला तालाब में शुक्रवार की सुबह युवती का शव मिला। बुधवार को युवती घर से लापता हुई थी। बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत भटौली गांव निवासी पिता जयप्रकाश पटेल के अनुसार धान की कटाई हो रही थी। परिवार के लोग धान काटने जा रहे थे। इस दौरान शिखा ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, वह नहीं जाएगी। परिवार के लोग उसे अकेले छोड़कर चले गए। शाम को धान काट कर लौटे तो शिखा घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार की शाम बड़ागांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इस बीच सुबह शव मिलने की सूचना मिली। शिखा दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी, जो दो वर्ष पूर्व इंटर तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब किनारे जहां पर युवती का शव मिला, उस स्थान के समीप ही तालाब के ऊपरी हिस्से में एक मंदिर पर इलाके के नशेड़ी दिन रात अड्डेबाजी करते हैं। जहां शव पाया गया, उस तरफ कम लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में लोगों द्वारा तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed