Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants snatched gold chain from woman who returning from school and fled in Varanasi

वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस: स्कूल से लौट रही महिला की सोने की चेन नोचकर भागे, दो उचक्कों ने की वारदात

Thu, 05 Nov 2026 12:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 05 Nov 2026 12:52 PM IST
सार

वाराणसी में सुबह शिवपुर के पुरानी चुंगी के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने स्कूल से लौट रही महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
miscreants snatched gold chain from woman who returning from school and fled in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन नोचकर फरार हो गए। घटना पुरानी चुंगी के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी चुंगी के पास रहने वाली प्रियम सिंह सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिली है। महिला से जानकारी लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया की तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed