{"_id":"6639d414b18df246700dfbc9","slug":"miscreants-shot-young-man-due-to-protested-against-snatching-chain-in-varanasi-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का दुस्साहस: चेन छीनने का विरोध करने पर मार दी गोली, पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का दुस्साहस: चेन छीनने का विरोध करने पर मार दी गोली, पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई घटना
Tue, 07 May 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 May 2024 12:41 PM IST
सार
वाराणसी के मोहनसराय पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर एक युवक को चेन छीनने का विरोध करने पर गोली मार दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाइक से आए दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल राजेश मिश्र।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाराणसी जिले के मोहनसराय पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बैरवन मार्ग पर सोमवार की रात राजेश मिश्रा ने अपने दोस्त की चेन लूटने वाले बदमाशों का विरोध किया। राजेश मिश्रा का आरोप है कि चेन लूटने का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके गले के समीप बाएं कंधे पर लगी है। उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन गांव निवासी राजेश मिश्रा व संतोष पाल एक ही बाइक से घर जा रहे थे। संतोष पाल बाइक चला रहा था। राजेश ने बताया कि मोहनसराय से बैरवन मार्ग पर दो बदमाश बाइक से आए। दोनों बदमाश संतोष पाल की चेन छीनने लगे। राजेश ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे लक्ष्य कर गोली मार दी। असलहे से निकली गोली उसकी गर्दन के नीचे बाएं तरफ लगी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश राजातालाब की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
राजेश फोन कर परिजनों को सूचना देते हुए मोहनसराय चौकी पर गए। राजेश को भदवर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में रोहिनया थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। घायल घटनाक्रम के बारे में कुछ स्पष्ट बता नहीं पा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन