फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants broke head of station head officer in Varanasi

वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: विवाद सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी का फोड़ा सिर, CUG मोबाइल भी तोड़ा; एक गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 May 2025 04:44 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उनको पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। बुधवार की देर रात में दबंगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। 

विज्ञापन
miscreants broke head of station head officer in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में शराबियों ने बुधवार रात थाना प्रभारी समेत दो का सिर फोड़ दिया। सीयूजी मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पहड़िया के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि रात 10 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल सूरज तिवारी, सिद्धार्थ राय पहड़िया चौराहे पर गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि अशोक विहार फेज-टू मार्ग पर कुछ लड़के शराब पीकर गालीगलौज और हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर बीचबचाव करने पर 8 शराबियों ने पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह का सिर फट गया। राहगीर अविनाश सेठ भी घायल हो गए। इस मामले में आनंदपुरी पहड़िया निवासी विशाल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। विशाल ने पूछताछ में बताया कि पहड़िया के रहने वाले गोलू पटेल समेत चार अन्य युवक भी घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी में हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; चार लोग घायल

सादे वेश में इंस्पेक्टर को पहचान नहीं पाए थे मनबढ़

आसपास के लोगों ने बताया कि रात के समय शराब के नशे में धुत लड़कों का समूह इंस्पेक्टर को पहचान नहीं पाया। सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों को इंस्पेक्टर ने पुलिसिया रूआब में समझाने का प्रयास किया तो सभी उन पर टूट पड़े। इस दौरान पुलिस पर भी मनबढ़ों ने पथराव कर दिया।

थाने के बगल में ही है मदिरालय
लालपुर-पांडेयपुर थाना के सामने ही देसी, अंग्रेजी शहर और बियर के ठेके हैं। आसपास सड़क पर स्थायी और अस्थायी चखना, मोट-मछली की दुकानें लगती हैं। शाम ढलते ही यह मार्ग मयखाना में बदल जाता है। कई बार शराबियों की राहगीरों से भी मारपीट हो चुकी है। इसी स्थान पर शराब पीने के बाद मनबढ़ों का समूह अशोक विहार फेज-टू को जाने वाले मार्ग पर हंगामा कर रहा था।

चर्चा में रहता है लालपुर-पांडेयपुर थाना

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लालपुर-पांडेयपुर थाना फिर से चर्चा में आ गया। अपने ही थाने में प्रभारी निरीक्षक पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया और स्वेयूजो मोबाइल तक क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की चर्चा शाम को पहड़िया मंडी में खूब रही कि अपने ही थाने में प्रभारी निरीक्षक सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed