फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car overturned after hit by an unknown vehicle in Varanasi four people injured

Varanasi News: वाराणसी में हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; चार लोग घायल

Thu, 01 May 2025 03:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 May 2025 03:14 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार को हाईवे पर अज्ञात वाहन के टक्कर से एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे हादसे में चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car overturned after hit by an unknown vehicle in Varanasi four people injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बताया गया कि प्रयागराज से अंकित कुमार, आलोक, विशाल और गौतम वाराणसी के लिए एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से वापस प्रयागराज अपने घर के लिए जा रहे थे। इस दौरान डगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Accident: मां- बेटे को कुचलते हुए गड्ढे में पलटी बेकाबू कार, छात्र की मौत; मां अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज टक्कर होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, मौका देख अज्ञात वाहन प्रयागराज की तरफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed