{"_id":"660e1b4713bbd37193061cf9","slug":"miscreants-beat-up-people-who-come-to-perform-last-rites-at-harishchandra-ghat-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Thu, 04 Apr 2024 08:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:45 AM IST
सार
वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि किसी का खौफ उनमें किसी का खौफ नहीं है। होली के दिन मणिकर्णिका घाट पर एक दंपती से दुर्व्यवहार करने के बाद अब हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों को दबंगों ने पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिश्चंद्र घाट पर बुधवार की रात दाह संस्कार को पहुंचे लोगों को घाट पर रहने वालों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही निवासी वीरेंद्र कुमार के अनुसार दादी के शव का दाह संस्कार के लिए हरिश्चंद घाट पहुंचे थे। इस दौरान घाट पर रहने वाले लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस पर दबंगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। इसमें वीरेंद्र कुमार का हाथ फ्रैक्चर हो गया। साथ में कुलदीप कुमार के चेहरे पर चोटें आई हैं। अन्य लोगों को भी मारा पीटा गया।
विज्ञापन