फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: Three children of same family sank

मिर्जापुर : भैंस चरा रहे एक ही परिवार के तीन बच्चे डूबे

Sun, 16 Apr 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 16 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Three children of same family sank
Drowned

लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी डैम के पास रविवार की दोपहर भैंस चराने गए एक ही परिवार के तीन बच्चों की पास के चुड़ैनियां तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद तीनों के शवों निकाले गए।

विज्ञापन

सिरसी गांव निवासी रामजनम का पुत्र मंगल (13), पुत्री सुधा (7) व उसके भाई रामसखा की तीन पुत्रियां गुड़िया (14), पूजा (12) तथा मधु (8) भैंस चराने के लिए सिरसी डैप के पास गई थी। सारे बच्चे डैम के पास खेल रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सुधा भैंस की पीठ पर बैठी थी

विज्ञापन


इसी बीच भैंस चुड़ैनियां तालाब में नहाने चली गई। गहरे पानी में जाने से सुधा पानी में डूबने लगी। उसके शोर करने पर मंगला तथा गुड़िया उसे बचाने के लिए पानी में कूदे। किंतु वे दोनों भी गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक तीनों बाहर नहीं निकले तो तालाब किनारे बैठी पूजा व मधु शोर मचाते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बच्चों के डूबने की खबर लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे की खोज के बाद छह बजे तीनों के शव तालाब से निकाल लिए गए।  एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बच्चे भैंस चराने गए थे इसी दौरान एक भैंस जिसकी पीठ पर छोटी बच्ची बैठी थी चुड़ैनियां तालाब में उतर गई।


उसके शोर मचाने पर उसका और उसकी चचेरी बहन उसे बचाने गए पर वे भी डूब गए। पंचनामे की कार्रवाई के बाद परिवारवाले चाहेंगे तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed