फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur clock tower is unmatched clock made from London deteriorated

मिर्जापुर के घंटाघर की घड़ी है बेमिसाल, लंदन से बनकर आई घड़ी बिगड़ी तो अब बनाने वाले नहीं मिले

Sat, 02 May 2020 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur clock tower is unmatched clock made from London deteriorated
मिर्जापुर का घंटा घर। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर में समय बताने वाली तीन सौ किलो के घंटा व 20 फीट लंबे पेंडुलम वाली घड़ी अपने अपमान से गूंगी हो गई है। यकीन नहीं होता पर यह सोलह आना सच है। नगर के मध्य जनता के चंदे से मात्र अठारह हजार रूपये में सवा सौ साल पहले बने भारत के बेजोड़ घंटाघर की तरह गुरुत्वाकर्षण बल से चलने वाली उसकी घड़ी भी बेमिसाल है।

विज्ञापन


घंटाघर की मीनार पर गुरुत्वाकर्षण बल से चलने वाली लंदन की घड़ी भी घंटाघर की तरह ही बेजोड़ है। मीनार की चारों दीवार पर लगी घड़ी को तत्कालीन सदस्य ने दान किया था। सवा सौ तक साल नगर को जगाने व समय बताने वाली घड़ी रख रखाव के अभाव में कबाड़ बन कर रह  गयी है। विशाल घंटे वाली इस घड़ी की आवाज 20  किलोमीटर की चतुर्दिक परिधि में सुनाई देती थी।
विज्ञापन


उस समय घर-घर में घड़ी नहीं थी। तब सरकारी कर्मचारी एवं व्यापारी इस घड़ी की गूंजने वाली  आवाज को सुनकर समय जानते थे और कामकाज शुरू करते थे। सवा सौ वर्ष से अधिक समय तक लोगो को जगाने व समय बताने वाली घंटाघर की घड़िया अब बंद पड़ी है। 1866  में लंदन के मेसर्स मियर्स  स्टेंन बैंक कंपनी की बनाई घड़ी आज गूंगी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरोहर बन चुके इमारत ओर उसकी घड़ी के के प्रति प्रशासनिक उदासीनता से लोग खिन्न हैं। पूर्वजों ने दान करके अंग्रेजों के शासन काल में इसे बनवाया पर नई पीढ़ी आजाद होने के बाद भी अपनी धरोहरों के प्रति उदासीन बनी है।

मिर्जापुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि इस घड़ी को कई बार बनवाया गया। कई बार यह ठीक भी हुई लेकिन अब इसके कारीगर नहीं मिल रहे हैं। इससे यह बंद है। प्रयास किया जा रहा है कि इसके कारीगर की व्यवस्था की जाए ताकि यह घड़ी अपनी पूर्व अवस्था को फिर से प्राप्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed