Shweta Tripathi: मिर्जापुर-3 की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी पहुंचीं काशी, गंगा आरती देख हुईं मंत्रमुग्ध
Shweta Tripathi: मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर-3 की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर वेब सीरीज की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी बुधवार को बनारस पहुंचीं। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली मां गंगा आरती में शामिल हुईं। गंगा आरती देख वह मुग्ध नजर आईं। उन्होंने मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।
गंगा आरती के दौरान मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं में भी अभिनेत्री को देखने का उत्साह नजर आया। युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने प्रसाद देकर स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.