{"_id":"596213d74f1c1ba7688b4838","slug":"mirzapur-24-people-suffer-after-taking-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः चाय पीने के बाद 24 लोग पड़े बीमार, मची अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः चाय पीने के बाद 24 लोग पड़े बीमार, मची अफरातफरी
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
चाय की जांच के बाद ही पता चल पायेगा की उसमें क्या मिलाया गया था
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के रौनापार में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि मिर्जापुर के एक गांव में रविवार की सुबह विषैला चाय का सेवन करने से 24 लोग बीमार हो गये। दर्जनों लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई।
एंबुलेंस की मदद से सभी को अहरौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। इस दौरान में सीएचसी में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर मरीजो के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।
हंगामा होता देख वहा मौजूद डाक्टरों ने ग्रामीणों को समझाया तब मामला शांत हुआ। घटना रविवार सुबह आठ बजे की है। राम आशीष कि गुमटी में चाय पी कर सबसे एक ट्रक चालक की हालत खराब हुई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी के हालत में पड़े चालक को अहरौरा सीएचसी भेजवाया। जिसे वहां मौजूद डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
वहां मौजूद पुलिस कुछ समझ पाती कि तभी कुछ समय बाद दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी बेसुध की हालत में एंबुलेंस की मदद से अहरौरा सीएचसी लाए गए। जहां सभी को इलाज के लिये भर्ती कर लिया गया।
मरीजों की जिस वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था उस वार्ड में पंखा नहीं चलने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे।