फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor sitting with three girls committed suicide by jumping into pond in varanasi dreadful step after Fight wi

वाराणसी: तीन लड़कियों के साथ बैठे किशोर ने तालाब में कूद कर जान दी, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

Fri, 29 Sep 2023 06:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 06:57 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित रामभट्ट तालाब में शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोर ने छलांग लगाकर जान दे दी। वह तीन लड़कियों के साथ तालाब किनारे बैठा था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका की किसी बात से नाराज होकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
Minor sitting with three girls committed suicide by jumping into pond in varanasi dreadful step after Fight wi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाने के सामने स्थित फलहारी बाबा के अखाड़े में शुक्रवार को प्रेमिका सहित तीन लड़कियों के साथ बैठे किशोर ने रामभट्ट तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका की किसी बात से नाराज होकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत थाना के भिलौड़ी गांव का रहने वाला राजगीर पप्पू राजभर पिसौर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। पप्पू के दो बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा करन राजभर (17) सुबह 10 बजे के लगभग शिवपुर थाने के सामने स्थित फलहारी बाबा के अखाड़े में अपनी प्रेमिका सहित तीन लड़कियों के साथ बैठा हुआ था।

विज्ञापन

परिजनों ने कहा था- अभी नाबालिग हो, तीन साल बाद करा देंगे शादी

बातचीत के दौरान ही अचानक न जाने क्या हुआ कि करन अखाड़े से रामभट्ट तालाब में छलांग लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया तो पुलिस और स्थानीय लोग भागकर आए। इसके साथ ही तीनों लड़कियां मौके से चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद करन का शव तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस की सूचना पर आए पिता पप्पू राजभर ने बताया कि रिश्तेदारी की ही एक लड़की है, जिससे करन प्रेम करता था। इसकी जानकारी होने पर करन को डांटकर समझाया गया था कि अभी नाबालिग हो। दो-तीन वर्ष के बाद उसी लड़की से शादी करा जाएगी।

इसके साथ ही उस लड़की को भी समझाया गया था। आज न जाने क्या हुआ कि उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, करन की मौत के बाद उसकी मां सितारा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed