फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor boy killed in road accident at jaunpur

जौनपुरः ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार किशोर की मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

Sun, 13 Jan 2019 08:22 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sun, 13 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
minor boy killed in road accident at jaunpur
यूपी के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर स्थित बाईपास के निकट रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालापुर के पास बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव निवासी कृपाशंकर का बेटा मृत्युंजय (13) परिवार के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर मड़ियाहूं की ओर जा रहा था। वह शिवपुर बाईपास के पास पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक के पीछे बैठा बालक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोक कर आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जमालपुर गांव निवासी मुक्खू (70) साइकल से मछलीशहर बाजार आए थे। वह बाजार से घर लौट रहे थे। वह अपने गांव के पास जैसे ही मड़ियाहूं रोड से अपने घर की तरफ मुड़े तभी पीछे से आ रहे बाइक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed