{"_id":"5c3b5091bdec22736a767fbd","slug":"minor-boy-killed-in-road-accident-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार किशोर की मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार किशोर की मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा
Sun, 13 Jan 2019 08:22 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर स्थित बाईपास के निकट रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालापुर के पास बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव निवासी कृपाशंकर का बेटा मृत्युंजय (13) परिवार के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर मड़ियाहूं की ओर जा रहा था। वह शिवपुर बाईपास के पास पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक के पीछे बैठा बालक सड़क पर गिर गया और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोक कर आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, जमालपुर गांव निवासी मुक्खू (70) साइकल से मछलीशहर बाजार आए थे। वह बाजार से घर लौट रहे थे। वह अपने गांव के पास जैसे ही मड़ियाहूं रोड से अपने घर की तरफ मुड़े तभी पीछे से आ रहे बाइक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।