{"_id":"58a219884f1c1b9a3dd841a8","slug":"minister-surendra-patel-age-nine-went-up-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में नौ वर्ष बढ़ गई सुरेंद्र पटेल की उम्र,संपत्ति में भी इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में नौ वर्ष बढ़ गई सुरेंद्र पटेल की उम्र,संपत्ति में भी इजाफा
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Tue, 14 Feb 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
सेवापुरी विधान सभा सीट से नामांकन के बाद मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल।
सूबे के सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री एवं दो बार से सेवापुरी के विधायक सुरेंद्र पटेल की उम्र पिछले पांच साल में नौ साल बढ़ गई। उनकी संपत्ति पांच साल में 19 लाख, 68 हजार 203 रुपये बढ़ी है।
सुरेंद्र पटेल ने 2012 के विधानसभा चुनाव में जो शपथ पत्र दाखिल किया था उसके मुताबिक उनकी उम्र 50 साल थी।
सोमवार को उन्होंने जो शपथ पत्र दिया उसके मुताबिक उनकी उम्र 59 साल है। 2012 में उनकी चल और अचल मिलाकर कुल संपत्ति 73 लाख 10 हजार रुपये थी।
उनकी पत्नी प्रभा देवी के पास 72 लाख तीन हजार रुपये की संपत्ति थी। तब सुरेंद्र पटेल के पास एक लाख रुपये नगद और एक स्विफ्ट कार थी। उन पर 26 लाख 51 हजार 639 रुपये और पत्नी के नाम पर 16,880 रुपये का ऋण भी था।
पांच साल में उनकी संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। अब सुरेंद्र पटेल के पास 42 लाख 28 हजार 203 रुपये की चल संपत्ति है और 50 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। अब पत्नी के पास 18 लाख 80 हजार रुपये की चल संपत्ति और एक करोड़ 52 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। सुरेंद्र पटेल पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
सुरेंद्र पटेल के नाम स्विफ्ट कार, कलाई घड़ी और पत्नी के नाम स्कार्ट ट्रैक्टर और एक लाख, 90 हजार मूल्य के गहने हैं। परिवार के पास 2049765 का ऋृण है। उम्र के बारे में सुरेंद्र पटेल का कहना है कि मतदाता पहचान पत्र के हिसाब से शपथ पत्र में उम्र लिखी गई है। ऐसा आरओ के कहने पर किया गया।
पांच साल में सुरेंद्र पटेल की संपत्ति तो बढ़ी ही लेकिन उनके बेटी-बेटों की संपत्ति में अच्छा-खासा इजाफा हुआ। पिछली बार उनके पुत्र सुनील पटेल के पास 2200 और बेटी अंजू पटेल के पास पांच हजार रुपये थे।
इस बार सुनील के पास 8,56,046 रुपये और दूसरे पुत्र सुशील पटेल के पास 9,73,919 और अंजू के पास 10 लाख 405 रुपये की संपत्ति है। सुरेंद्र पटेल के पास तीन लाख और पत्नी प्रभा देवी के पास एक लाख नगद है।