{"_id":"59db5aa94f1c1b0d698b4ccd","slug":"minister-om-prakash-rajbhar-threatened-parents-for-child-education-at-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री बोले- बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो परिजनों को भिजवा देंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री बोले- बच्चों को स्कूल नहीं भेजा तो परिजनों को भिजवा देंगे जेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Mon, 09 Oct 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बच्चों को स्कूल न भेजने वाले अभिभावकों को जेल भेजने की चेतावनी दी है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राजभर चेतावनी दे रहे हैं।
बताया जाता है कि बलिया के रसड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने यह बात कही है। दिव्यांगजन कल्याण मंत्री राजभर ने कहा कि ऐसे अभिभावकों को पुलिस लॉकअप में खाना और पानी भी नहीं दिया जाएगा। वायरल हुए वीडियो की बात पर कैबिनेट मंत्री कायम हैं। उन्होंने कहा कि इसमें गलत क्या है?
वीडियो में राजभर कहते हैं कि बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के संबंध में कानून बनना चाहिए। अगर अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं तो उन्हें पुलिस द्वारा पकड़कर लॉकअप में डाल देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा वैसे अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित और जागरूक करने के लिए छह माह तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य करने के संबंध में मैं मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा।