फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Dr. Dayashankar Mishra Dayalu statement on women empowerment during Mission Shakti 5.0. in Varanasi

मिशन शक्ति 5.0: मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु बोले, देश में नदियों, गाय और तुलसी को मां के नाम से पूजते हैं

Sat, 20 Sep 2025 09:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Sep 2025 09:22 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम सर्किट हाउस में देखी गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा देश में नदियों, गाय और तुलसी को मां के नाम से पूजते हैं।  

विज्ञापन
Minister Dr. Dayashankar Mishra Dayalu statement on women empowerment during Mission Shakti 5.0. in Varanasi
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व सीपी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां पर नदियों को भी मां के नाम से, गाय को मां, तुलसी को मां के नाम से पूजते हैं। हमारी ज्ञान की देवी मां सरस्वती हैं, धन वैभव की देवी मां लक्ष्मी है तथा शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा और काली हैं। प्रदेश सरकार हमारी महिलाओं तथा बच्चों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: नवरात्रि से पहले खंडहर में मिला डेढ़ साल की मासूम का शव, चेहरे पर रेंग रही थीं चीटिंयां
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने महिलाओं बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान के मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और धन्यवाद ज्ञापन पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed