फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister AK Sharma reached Varanasi to see preparations for G-20 meeting

Varanasi: जी-20 बैठक की तैयारियां देखने वाराणसी पहुंचे मंत्री एके शर्मा, बोले- मेहमानों की अगवानी हो यादगार

Wed, 07 Jun 2023 11:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 11:43 PM IST
सार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा  बुधवार को वाराणसी पहुंचे। जी-20 के मंत्री समूह की बैठक की तैयारियों को परखा। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने अतुल्य काशी का मॉडल पेश हो।

विज्ञापन
Minister AK Sharma reached Varanasi to see  preparations for G-20 meeting
वाराणसी पहुंचे मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 के मंत्री समूह की बैठक की तैयारियों को परखने बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने अतुल्य काशी का मॉडल पेश हो। दुनिया भर से आने वाले अतिथियों को काशी की परंपरा से परिचय कराएं। उनकी अगवानी ऐसी हो कि हर कोई पीएम मोदी की काशी का मुरीद होकर लौटे।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के तहत काशी में इस बार दूसरी बैठक काशी में होने जा रही है। पिछली बैठक में आए मेहमान यहां की संस्कृति से प्रभावित हो कर लौटे हैं। जिला सांस्कृतिक अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि एयरपोर्ट पर अतिथियों का चंदन लगाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया जाएगा।  
विज्ञापन


बैठक से पहले नगर विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस से नमो घाट तक निरीक्षण किया। रास्ते में की गई सजावटों को देखा और नमो घाट पहुंच कर वहां का सुंदरीकरण अच्छे ढंग से कराने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed