फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Millions stranded in the stock market due to Corona, down 30 to 40 percent

कोरोना के चलते शेयर बाजार में फंसे करोड़ों, 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट

Sat, 14 Mar 2020 11:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Millions stranded in the stock market due to Corona, down 30 to 40 percent
शेयर बाजार - फोटो : self

कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं है। वाराणसी के निवेशकों में इस कदर बेचैनी है कि धड़ाधड़ अपने शेयर बेचने लगे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी निवेशक हैं जो लंबे समय के लिए थोड़ा-थोड़ा निवेश कर रहे हैं। ऐसे निवेशकों को मालूम है कि लंबे समय तक कोरोना का असर नहीं रहेगा। बहरहाल, अधिकतर निवेशक घाटे का सौदा करते हुए अपने शेयर बेच रहे हैं। वाराणसी के औद्योगिक व व्यापारिक सेक्टर के 50 हजार से अधिक निवेशकों के करोड़ों रुपये के शेयर बाजार में फंसे हैं। शेयर बाजार के निवेशकों के अनुसार 30 से 40 प्रतिशत तक बाजार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

निवेशकों में भय है कि उनका शेयर फंस जाएगा, इसलिए निकाल रहे हैं। लांग टर्म वाले निवेशकों को थोड़ा-थोड़ा शेयर निवेश करना चाहिए। एक बार में ही 100 रुपये न लगाएं बल्कि चार से पांच बार में 100 रुपये लगाएं।

विज्ञापन

संजीव कुमार, विशेषज्ञ, शेयर बाजार

निवेशकों को लगता है कि उनके दाम से ज्यादा भाव मिल रहा है तो शेयर निकाल सकते हैं। बरलहाल, यह असर 15 दिनों में अपने आप स्थिर हो जाएगा। म्यूचुअल फंड में अभी भी निवेश कर सकते हैं।  पीयूष अग्रवाल, वित्तीय सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेयरों में गिरावट से काफी नुकसान हुआ है। करीब 50 हजार तक का नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसान के भय से अन्य साथियों ने भी अपने शेयर औने-पौने दाम में बेच दिए हैं। इस समय शेयर बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित है।


विनीत सिंह, कारोबारी
 

शेयर बाजार की कंडीशन बहुत खराब है। बाजार अपने हाई पर जाकर गिर जा रहा है। निवेशकों में बेचैनी है। इस डर से अपने शेयर खींच रहे हैं कि बाद में उतना दाम शायद न मिले। शहर के कई निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं।
गौरव उपाध्याय, निवेशक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed