{"_id":"57ba12a04f1c1b270ed4f289","slug":"milk-businessman-robbed-of-rs-1-68-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबारी से 1.68 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध कारोबारी से 1.68 लाख रुपये की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 22 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
मछोदरी निवासी एक ब्रांडेड कंपनी के दुग्ध उत्पादों के वितरक रामनिवास सिंह के घर में घुसकर उनके सिर पर तमंचे की मुठिया से वार कर दो बदमाश रविवार की दोपहर एक लाख 68 हजार रुपये लूट लिए। दोनों बदमाश बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़े अपने तीसरे साथी के साथ राजघाट की ओर भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। घनी आबादी में स्थित मकान में घुसकर दिनदहाड़े वारदात से इलाके के लोग खौफजदा हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र में मछोदरी स्थित संकटनाशी हनुमान मंदिर के सामने सड़क किनारे रामनिवास का मकान है। मकान के भूतल पर उनकी दुग्ध उत्पाद की एजेंसी है और ऊपर परिवार रहता है। रविवार की दोपहर रामनिवास ने दूकान में बैठकर हिसाब किया और एक लाख 68 हजार रुपये लेकर घर में रखने के लिए सीढ़ी चढ़ने लगे।
इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने रामनिवास पर असलहा तानकर रुपये से भरा बैग छीनने लगे। रामनिवास ने विरोध किया तो उनके सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर बदमाश बैग छीनकर बाहर की ओर भाग निकले। रामनिवास ने मछोदरी गेट तक बदमाशोें का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। पुलिस ने रामनिवास का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस तफ्तीश कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।