{"_id":"65c15532a42e23f47c026308","slug":"mid-term-examinations-of-mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-from-today-varanasi-news-c-20-vns1013-504288-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की मिड टर्म परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की मिड टर्म परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर की मिड टर्म परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। सत्र को नियमित करने के लिए परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन भी कराया जाएगा। इसके साथ ही विषयवार एसाइनमेंट भी जमा कराया जा रहा है। परीक्षा में छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नागेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर की मिड टर्म परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। एमए मास कम्युनिकेशन के तृतीय सेमेस्टर के सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं मध्याह्न 12 बजे से शुरू होंगी। सात फरवरी को एमए मास कम्युनिकेशन प्रथम सेमेस्टर के सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं मध्याह्न 12 बजे से, आठ फरवरी को बीए पत्रकारिता पंचम सेमेस्टर, 10 फरवरी को बीए पत्रकारिता के तृतीय सेमेस्टर और 15 फरवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर के सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं मध्याह्न 12 बजे से होंगी। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर के इंट्रोडक्शन टू बेसिक कांसेप्ट आफ सोशियोलॉजी की परीक्षा समाज विज्ञान संकाय में 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से होगी। बीए पंचम सेमेस्टर के मेजर मिड टर्म की परीक्षाएं 12 और 16 फरवरी को होंगी। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि सिंह ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर के साइकोलॉजी आफ सोशल बिहैवियर के मेजर मिड टर्म, एसाइनमेंट और प्रजेंटेशन की परीक्षा 12 फरवरी को मनोविज्ञान विभाग में 11 बजे से होगी। स्नातकोत्तर माइनर द्वितीय सेमेस्टर की छूटी हुई द्वितीय माइनर परीक्षा 12 फरवरी को मनोविज्ञान कक्ष में 12 बजे से होंगी।
क्लास टेस्ट परीक्षा 12 फरवरी से
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए, बीएससी, बीकॉम के स्किल डेवलपमेंट की परीक्षाएं गांधी अध्ययन पीठ में दो पालियों में आयोजित होंगी। बहुविकल्पीय क्लास टेस्ट 11 बजे से और 75 अंकों की लिखित परीक्षा 12 बजे से आयोजित की जाएगी।