{"_id":"6681e625c6485ad7610e9ef4","slug":"mgkvp-goal-of-getting-better-grade-in-naac-for-kashi-vidyapeeth-prof-ak-tyagi-varanasi-news-c-20-vns1075-650140-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mgkvp:काशी विद्यापीठ को नैक में बेहतर ग्रेड दिलाना लक्ष्य: प्रो. एके त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mgkvp:काशी विद्यापीठ को नैक में बेहतर ग्रेड दिलाना लक्ष्य: प्रो. एके त्यागी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दूसरी बार कुलपति बनने के बाद प्रो एके त्यागी ने कहा कि अब विश्वविद्यालय को नैक में बेहतर ग्रेड दिलाना है। इसका काम चल रहा है।
प्रो. एक त्यागी ने 23 जून 2021 को बतौर कुलपति काशी विद्यापीठ में कार्यभार ग्रहण किया था। बीते 22 जून को उनका तीन वर्ष का पहला कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद कुलाधिपति ने अस्थायी तौर पर छह महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। रविवार को प्रो. एके त्यागी को दूसरी बार कुलपति बनाकर उनका कार्यकाल अगले तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया। प्रो. त्यागी ने कहा कि नैक मूल्यांकन जल्द ही होने वाला है। विश्वविद्यालय को नैक में ए+/ए++ ग्रेड मिले, इस दिशा में काम चल रहा है।
भैरव तालाब परिसर में बनेगा कृषि केंद्र
कुलपति ने कहा कि पहले से चल रहे विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी। विश्वविद्यालय के अन्य परिसरों का भी विकास किया जाएगा। प्रवेश और सेमेस्टर परीक्षा समय से कराने का लक्ष्य रखा गया है। भैरव तालाब परिसर में कृषि केंद्र स्थापित करना है। साथ ही गंगापुर और एनटीपीसी परिसर का विकास और शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। काशी विद्यापीठ ट्रांसजेंडर सेल का गठन करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना था। विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत भाषण दिया था।