फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mgkvp

छात्रसंघ चुनाव में 26 प्रत्याशी मैदान में, पांच नामांकन निरस्तउपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगी त्रिकोणीय लड़ाईदो संकाय प्रतिनिध

Thu, 18 Feb 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
mgkvp
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच के बाद 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया। अंतिम सूची के बाद उपाध्यक्ष और महामंत्री पत्र पर त्रिकोणीय लड़ाई है वहीं दूसरी तरफ दो संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर तीन और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो उम्मीदवार मैदान में हैं। मानविकी और शिक्षा संकाय में प्रतिनिधि के पद पर तीन-तीन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय तथा समाजकार्य में दो-दो, वाणिज्य संकाय और समाज विज्ञान संकाय में एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। समाज विज्ञान संकाय में दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होगा। चुनाव अधिकारी प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष, महामंत्री और मानविकी संकाय के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया है। समाज विज्ञान संकाय में दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हुआ है। चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। दोपहर में दो बजे के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी। इसके बाद 25 फ रवरी को छात्रसंघ चुनाव होगा।
विज्ञापन

मनाही के बाद भी निकाला जुलूस
छात्रसंघ प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन के लिए दस्तावेजों की हार्ड कापी जमा की। एक तरफ प्रत्याशियों ने जहां आचार संहिता का पालन करने का शपथ पत्र भरा वहीं दूसरी तरफ जुलूस निकालकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। चुनाव अधिसूचना में जुलूस पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहे प्रवेश द्वार हुई नोकझोंक
प्रत्याशियों के नामांकन के लिए एहतियातन विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। इस दौरान कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। चीफ प्राक्टर और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद कर्मचारियों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
-------
सत्यापन के बाद बचे उम्मीदवार
अध्यक्ष पद
-अभिषेक यादव
-आलोक रंजन
-शशि शेखर सिंह
-विमलेश यादव
--------
उपाध्यक्ष पद
------
-संदीप पाल
-संजय कुमार यादव
-शशिधर जायसवाल
---
महामंत्री पद
-----
-अभय शक्ति सिंह
- अमन भारद्वाज
- प्रफुल पांडेय
---
संकाय प्रतिनिधि
---
मानविकी संकाय
-गौतम शर्मा
-निर्मल सिंह,
-प्रमोद मौर्या
------
वाणिज्य संकाय
- रितेश सोनकर
---
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय
---
-कुसुम लता सोनकर
-विशाल कन्नौजिया
-------
विधि संकाय
---
-रौनक जायसवाल
-सत्येंद्र कुमार
-------
शिक्षा संकाय
------
-बादल सिंह
-दीपक पटेल
-विपिन पांडेय
------
समाजकार्य
-ईश्वर चंद पटेल
- मो. इकराम खान
-
समाजविज्ञान संकाय
- मिलन मोदनवाल
----------------
निरस्त होने वाले प्रत्याशी
उपाध्यक्ष पद
अभिषेक सोनकर- विभाग द्वारा भेजी गई सूची में नहीं था नाम, उपस्थित नहीं थी प्रमाणित
महामंत्री पद
-
अभिषेक शुक्ला-हार्ड कापी जमा नहीं की
-----
संकाय प्रतिनिधि
-मानविकी
--
शशिधर जायसवाल-हार्ड कापी नहीं जमा की
-
समाज विज्ञान संकाय
--
दिलीप कुमार उपाध्याय-हार्ड कापी नहीं जमा की
रोहित कुमार मौर्या- आयु अधिक होने के कारण निरस्त हुआ नामांकन
-------
चुनाव अधिकारी को छात्रों ने घेरा
छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बुधवार की रात को चुनाव अधिकारी को कुछ छात्रों ने घेर लिया था। चुनाव अधिकारी प्रो. केएस जायसवाल ने बताया कि छात्रों की मंशा ठीक नहीं थी। उन्होंने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस को भी दी है। इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया था और बाद में उसको माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ दिया गया।
---------
पैनल को लेकर चलती रही उहापोह
छात्रसंघ चुनाव के दौरान अपने-अपने पैनल को लेकर एबीवीपी, एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा में खूब खींचतान हुई। हालांकि समाजवादी छात्र सभा ने अपना पैनल सबसे पहले घोषित कर दिया। इसके बाद एबीवीपी ने भोर में अपना पैनल जारी किया। वहीं एनएसयूआई ने बृहस्पतिवार को पैनल के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
----
समाजवादी छात्र सभा का पैनल
-----
अध्यक्ष पद पर विमलेश यादव, उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव और पुस्तकालय मंत्री पर आशीष गोस्वामी को घोषित किया गया है।
-----
एबीवीपी का पैनल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल में अध्यक्ष पद पर शशि शेखर, उपाध्यक्ष पद पर शशिधर जायसवाल, महामंत्री अभयशक्ति सिंह और पुस्तकालय पद पर अंकित वर्मा हैं।

------
एनएसयूआई का पैनल
------
एनएसयूआई के पैनल में अध्यक्ष पद अध्यक्ष पद पर आलोक रंजन, उपाध्यक्ष पद पर संदीप पाल छोटू, महामंत्री पद पर प्रफुल पांडेय और संकाय प्रतिनिधि में कुसुमलता सोनकर, प्रकाश मोदनवाल, गौतम शर्मा, रितेश सोनकर, सत्येंद्र कुमार, ईश्वर चंद्र पटेल, मोहम्मद साहिल को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed