फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Merry christmas 2022 Traffic diversion in Varanasi today due to Christmas, read this news before leaving home

Merry christmas 2022: क्रिसमस के चलते आज वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

Sun, 25 Dec 2022 08:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Dec 2022 08:08 AM IST
सार

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात डीके पुरी के अनुसार अंधरापुल से नदेसर होकर जाने वाले बड़े वाहन और बसों को इंडिया होटल चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को सीधे चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छावनी स्थित इंडिया होटल चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Merry christmas 2022 Traffic diversion in Varanasi today due to Christmas, read this news before leaving home
st thomas church varanasi - फोटो : st thomas church varanasi

विस्तार

कैंट छावनी स्थित चर्च और रामापुरा चौराहा स्थित चर्च में भीड़ को देखते हुए रविवार को डायवर्जन है। सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा। छावनी स्थित इंडिया होटल चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस दौरान निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खडे़ होंगे।

विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात डीके पुरी के अनुसार अंधरापुल से नदेसर होकर जाने वाले बड़े वाहन और बसों को इंडिया होटल चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को सीधे चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। छावनी स्थित इंडिया होटल चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस दौरान कोई भी वाहन आवाजाही नहीं करेगा। दोनों स्थानों पर यातायात पुलिस और बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। मिंट हाउस तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को इंडिया होटल तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

 उधर, रामापुरा की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सोनारपुरा से गौदोलिया की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। बेनिया बाग तिराहे से रामापुरा की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। रेवड़ी तालाब से खाड़ी कुंआ की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खड़े होंगे वाहन
डाकघर चौराहे के पास खाली स्थान, सेंट मैरी स्कूल चर्च के सामने, छोटी कटिंग मेमोरियल कटिगं के मैदान में, बड़ी कटिंग मेमोरियल कटिंग के मैदान में, बेनिया बाग पार्किंग। आर्य हिन्दू गर्ल्स कॉलेज बस पार्किंग और मजदा पार्किंग, गोदौलिया मल्टी लेवल दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed