फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Memorandum submitted to Tehsildar for caste certificate

Varanasi News: जाति प्रमाणपत्र के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Tehsildar for caste certificate
बेल्थरारोड। गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इसके पूर्व, हुए आंदोलन के बाद तहसीलदार की ओर से 30 दिसंबर को महासभा के नेताओं से वार्ता कर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन के अनुसार, शुक्रवार को तहसील पहुंचे गोंड समाज के लोगों ने तहसीलदार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने अब प्रकरण को लेकर तीन जनवरी को राजस्व कर्मियों के साथ महासभा के नेताओं से वार्ता की तिथि तय की है।
विज्ञापन

महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड ने आरोप लगाया कि शासनादेश के अनुसार गोंड समाज के लोगों को तहसील प्रशासन की ओर से जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं कर उन्हें उनके हक से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य तहसीलों में गोंड को जाति प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बेल्थरारोड तहसील प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने से गोंड समाज के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद गोंडवाना, बृजेश गोंड, मनोज शाह, रमेश गोंड, चंद्रशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed