फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mehndi procession rose, descended Akidtmnd

उठे मेहंदी के जुलूस, अकीदतमंद उमड़े

Mon, 10 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहर्रम की सातवीं तारीख को करबला के तेरह साल के शहीद इमाम हुसैन के भतीजे और इमाम हसन के बेटे मो. कासिम की याद में मेहंदी के चार जुलूस निकले। रविवार को रात में बड़ी मेहंदी का ऐतिहासिक जुलूस अजाखाना मस्जिद चौहट्टा लाल खां से पूरी अकीदमत व एहतेराम के साथ उठा। मुहम्मद इस्लाम एंड पार्टी ने शहनाई पर कर्बला के शहीदों को नजराना-ए-अकीदत पेश किया।


चौहट्टा लाल खां से कटरा दाराशिकोह तक औरतों, मर्दों, बच्चाें का सैलाब नजर आ रहा था। जुलूस के साथ डॉक्टर नफीस हाशिम, शामिन रिजवी, शमशाद मिर्जा, शकील मिर्जा, मुहम्मद हुसैन राजू, परवेज हसन, हसन रजा, फाजिल रिजवी, सालिम रिजवी, कैसर हुसैन आदि मौजूद रहे। छोटी मेहंदी का जुलूस सरफजले अली मरहूम पूर्व राज्यपाल असम व नागालैंड के गुलजार महल स्थित इमामबाड़े से रात नौ बजे उठा। अंजुमन चिरागे अली एवं अंजुमन आबिदिया ने नौहा रव्वानी व मातम किया।
विज्ञापन



दूसरा जुलूस जस्टिस सर फजले अली के निवास से उठाया गया। देर रात 11 बजे चौहट्टा लाल खां के इमामबाड़े से जुलूस उठाया गया। तीनों जुलूस अंजुमन आबिदिया की देखरेख में उठाए गए। चौथा जुलूस दोषीपुरा में अंजुमन कारवाने करबला द्वारा उठाया गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता फरमान हैदर ने बताया कि शहरभर के सभी शिया घरों में और इमाम चौकों पर रात 12 बजे जनाबे कातिम की याद में मेंहदी की फातहा दिलाई गई, मन्नतें मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उध्‍ार, मुहर्रम के चांद की सातवीं तारीख को अलम सद्दा का जुलूस कई मुहल्लों से उठा। हरपालपुर, अलावल, रहीमपुर, धन्नीपुर, धमरिया से अलम सद्दा का जुलूस लोहता चौराहे पर आया। वहां से हरपालपुर के सूफी शहीद के मजार पर पहुंचा। जहां सद्दा को ठंडा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed