फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medical NEET exame results declared varanasi akashat got all india third rank

बनारस के अक्षत कौशिक की नीट में ऑल इंडिया तीसरी रैंक, तो यूपी में आए फर्स्ट

Wed, 05 Jun 2019 06:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Medical NEET exame results declared varanasi akashat got all india third rank
अक्षत कौशिक। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के अक्षत कौशिक ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी और उत्तर प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। अक्षत ने इसी साल वाराणसी के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12 वीं की परीक्षा पास की, इसमें उन्होने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अक्षत कौशिक ने नीट में 720 में से 700 नंबर हासिल किए हैं।

विज्ञापन


अक्षत के पिता का नाम किरन कौशिक है, जो खुद एक डॉक्टर हैं। उनका पूरा परिवार शहर के दुर्गाकुंड में रहता हैं। मीडिया के सामने अक्षत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं इतना खुश हूं कि आपको बता नहीं सकता हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह नीट की परीक्षा पास करने के लिए रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ते थे और सबसे ज्यादा मेहनत 12वीं का रिजल्ट आने के बाद शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


अक्षत का कहना है कि वह एंडोक्राइनोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। साथ ही उनका कहना है कि वह दिल्ली के एम्स से पढ़ाई करना चाहते हैं, इसके लिए वह 12 जून को रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा का आज परिणाम घोषित किया गया। नीट में ऑल इंडिया में पहली रैंक राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने हासिल की है। उनके 701 नंबर आए, तो वहीं दिल्ली के भाविक बसंल ने 700 नंबर अंक के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की। चौथे पर हरियाणा के स्वाष्तिक भाटिया (696), पांचवें पर यूपी के मेरठ से अनंत जैन (695), छठे पर महाराष्ट्र के भट सार्थक राघवेंद्र (695), सातवें पर तेलंगाना की माधुरी रेड्डी (695), आठवें पर उत्तर प्रदेश के ध्रुव कुशवाहा (695), नौंवे नंबर पर दिल्ली के ही मिहिर राय (695) और 10वीं रैंक मध्य प्रदेश के राघव दुबे (691) हासिल की।


देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा कुल 15,19,375 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 14,10,755 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके आधार पर 7,97,042 छात्रों ने परीक्षा क्वालीफाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed