{"_id":"5ffb57a68ebc3e30b91cb3be","slug":"medical-city-news-vns5684169116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह माह बाद लगा आरोग्य मेला, 3115 ने कराई सेहत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह माह बाद लगा आरोग्य मेला, 3115 ने कराई सेहत की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहरी-ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की शुरुआत पिछले साल फरवरी में की गई थी। इसके तहत हर महीने मेला लगना था, लेकिन मार्च से स्थगित मेला 11 महीने बाद अब फिर से शुरू हो गया। रविवार को लगे मेले में 3115 लोगों ने सेहत की जांच की।
स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले का राजघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी और पांडेयपुर पीएचसी पर रविन्द्र जायसवाल ने मेले का शुभारंभ कर यहां सुविधाओं का जायजा लिया।
शिविर में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शिवपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सेवाओ की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मेले में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने, प्रसव पूर्व पूर्व होने वाली जांच, बच्चों में डायरिया और निमोनिया के रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया के बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। मेले में आने वाले 3115 लोगों में 1010 पुरुष 1596 महिलाओं और 509 बच्चों को देखा गया। कोरोना हेल्प डेस्क पर 1226 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 552 लोगों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। मेले में जांच के बाद 26 मरीजों को सर्जरी,दो को आंख के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। 106 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।