{"_id":"5b31e07f4f1c1bc2378b5f00","slug":"mbbs-girl-commit-suicide-iat-azamgarh-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" आजमगढ़ में एमबीबीएस छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में एमबीबीएस छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताया कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के हॉस्टल में एमबीबीएस चौथे वर्ष की छात्रा ने सोमवार शाम खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसमें केवल यह लिखा है कि वह अपने जीवन से तंग आ गई थी।
वाराणसी के सुंदरपुर की रहने वाले आकांक्षा सिंह पुत्री बेचन सिंह सोमवार शाम को कमरे में थी। शाम सात बजे के आसपास उसकी सहपाठी उसके कमरे पर आईं। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोलने पर उन लोगों ने अन्य लोगों को जानकारी दी।
कॉलेज के स्टाफ ने दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी चीखने चिल्लाने लगे। उनकी दोस्त पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। यह सूचना कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर आरपी शर्मा को दी गई।
विज्ञापन
प्राचार्य ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर सीओ सदर मोहम्मद अकमल पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। मामले की सूचना परिजनों को भी दी गई। घटना से कॉलेज में सभी हतप्रभ हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि छात्रा फाइनल वर्ष में थी। वह अपने बैच की सेकंड टॉपर थी। वहीं मौके पर मौजूद छात्राओं का कहना था कि आकांक्षा के बारे में कोई विशेष बात उन्होंने नहीं सुनी थी।

Trending Videos
...तो पुलिस के आने से पहले ही उतार लिया था शव
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है। सोमवार शाम कॉलेज में एमबीबीएस चौथी साल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में खुदकुशी कर इसमें एक नया अध्याय जोड़ दिया।
कॉलेज के छात्रों ने बताया कि एमबीबीएस अंतिम वर्ष में छात्रों को रहने के लिए सिंगल रूम दिया जाता है। आकांक्षा भी शाम को कमरे में अकेली थी। दरवाजा अंदर से बंद था। साथ पढ़ने वाली एक छात्रा ने दरवाजे के पास वाली जगह से उसे पंखे के सहारे लटकते देखा था।
इसके बाद उसने अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ लोगों का कहना था कि कॉलेज के गार्ड और अन्य स्टाफ ने शव को पहले ही नीचे उतार लिया था। पुलिस को इसकी सूचना बाद में दी गई।