फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor Ram gopal mohale participate meeting in Nagar nigam

बजट के संबंध में बैठक बुलाकर घिरे महापौर

Fri, 13 Mar 2015 01:59 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mayor Ram gopal mohale participate meeting in Nagar nigam

वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट के संबंध में गुरुवार को महापौर द्वारा बुलाई गई अधिकारियों की बैठक का मामला तूल पकड़ लिया। मामले में सपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक शंकर विशनानी ने नगर आयुक्त से आपत्ति जताते हुए कहा कि बजट के पहले महापौर द्वारा इस संबंध में बैठक बुलाना सरासर गलत है।

विज्ञापन

इससे बजट की गोपनीयता भंग होगी। वहीं, महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि बैठक बजट के संबंध में नहीं बल्कि जन सुविधाओं से जुड़े मामलों को लेकर थी।
10 मार्च को अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने लेखाधिकारी को पत्र जारी किया था कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के संबंध में महापौर द्वारा गुरुवार को एक बजे से अपने कार्यालय में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

 इसलिए बजट की प्रति के साथ बैठक में शामिल हों। तय तिथि के मुताबिक गुरुवार को एक बजे से महापौर कक्ष में बैठक शुरू हुई। इसमें नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी सभी शामिल हुए। तभी बीच में ही सपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक शंकर विशनानी ने नगर आयुक्त को अपनी लिखित आपत्ति सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed