फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor inaugurated and laid the foundation stone for 30 projects, costing Rs 7.47 crore

Varanasi News: मेयर ने 30 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, खर्च होंगे 7.47 करोड़

Wed, 24 Dec 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurated and laid the foundation stone for 30 projects, costing Rs 7.47 crore
बदहाल सड़कों व जलभराव से मुक्त होंगे लालपुर-पिसौर, महापौर ने दी करोड़ों की सौगात**-दो वार्डों
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को वार्ड नंबर 56 (लालपुर-मीरापुर) और वार्ड नंबर 49 (पिसौर) में कुल 30 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इसकी कुल लागत 7.47 करोड़ रुपये है। मेयर ने कहा कि शहर के बाहरी इलाकों में जल निकासी और पक्की सड़कों का जाल बिछाना प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और बुनियादी सुविधाएं उनके घर तक पहुंचेंगी। मेयर ने लालपुर-मीरापुर वार्ड में 22 कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 49 (पिसौर) में आठ महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अरविंद सिंह (संयोजक उत्तरी विधानसभा), पार्षद गोविंद पटेल, बलराम कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed