फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayawati's party workers van collided with truck 1 killed, 20 injured

मायावती की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं के साथ हादसा, 1 की मौत, 20 घायल

Mon, 10 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Mayawati's party workers van collided with truck 1 killed, 20 injured
- फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रमुख मायावती की लखनऊ रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं के साथ मिर्जापुर में बड़ा हादसा हो गया। मिर्जापुर के रहने वाले कार्यकर्ता डीसीएम गाड़ी में सवार होकर रैली स्थल से लौट रहे थे। घटना सुबह चार बजे की है। 
विज्ञापन


गोपीगंज ऊंज थाना क्षेत्र के सूफी नगर स्थित राजमार्ग पर मायावती की रैली से लौटते समय कार्यकर्ताओं की गाड़ी खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अन्यत्र के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि लखनऊ में मायावती की रैली में सम्मिलित हुए लोग DCM यूपी 62टी 2244 से वापस घर जा रहे थे, सूफी नगर स्थित राजमार्ग पर पहले से खड़े ट्रक में DCM पीछे से जा टकराई। हादसे में भेड़ा कलां, जिला मिर्जापुर निवासी हौसला हरिजन (पूर्व प्रधान, 90 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों में चिरौजा देवी, धनपति, प्रेमा देवी और राजेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र के लिए रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि दुर्घटना होने के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरिबंश यादव ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु भेजते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भेजा। दुर्घटना की जानकारी होने पर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ज्ञानपुर जिला अस्पताल में बहुजन समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

सड़क हादसे में घायल अन्य कार्यकर्ताओं का विवरण

Mayawati's party workers van collided with truck 1 killed, 20 injured
इलाज के लिए वाराणसी जाते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
1. संता प्रसाद (35 वर्ष)
2. राजकुमार (35 वर्ष)
3. रामप्रसाद (56 वर्ष)
4. शोभनाथ (52 वर्ष) निवासी जयकर कलां
5. कल्लू (50 वर्ष)
6. मन्नो (50 वर्ष) पत्नी रंगीलाल कोल
7. तेजा (35 वर्ष) पत्नी हिंचलाल 
8. धनपति (35 वर्ष) पत्नी रंगीला 
9. प्रेमा देवी (40 वर्ष) पत्नी कीर्तन 
10. राजेश (25 वर्ष) पुत्र बिल्लु निवासी, जयकर कलां
11. चिरोजा (70 वर्ष) पत्नी लालचंद निवासी, पतार कलां

बसपा की लखनऊ रैली में भगदड़

Mayawati's party workers van collided with truck 1 killed, 20 injured
बसपा की लखनऊ रैली - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ रैली में बवाल और भगदड़ मच जाने से दो की मौत हो गई, जब‌कि कई घायल हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। मामले पर सीएम अखिलेश यादव ने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों का पार्टी की तरफ से इलाज कराने की घोषणा की। 

मिर्जापुर में सड़क हादसे का शिकार हुए कार्यकर्ताओं को लेकर अभी किसी तरह की घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed