{"_id":"59edfa474f1c1b8e698b71cb","slug":"mayawati-rally-in-azamgarh-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के गढ़ में आज गरजेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, ये होंगे निशाने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के गढ़ में आज गरजेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, ये होंगे निशाने पर
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा और मुलायम सिंह यादव का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को तीन मंडल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। दोपहर 12 बजे मायावती हेलीकाप्टर से रानी की सराय स्थित शंकरपुर चेकपोस्ट स्थित मैदान में पहुंचेगी।
सम्मेलन के लिए पंडाल और मंच सजकर तैयार हो चुका है। इसमें आजमगढ़ मंगल के 21, वाराणसी के 28 और गोरखपुर के 27 विधानसभा से पांच लाख कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। डेढ़ घंटे तक मायावती कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सफलता के मंत्र देंगी और आगामी चुनाव की तैयारियों का आगाज करेंगी।
डेढ़ बजे उनका चापर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। रैली की सफलता के लिए जोन इंचार्ज एमएलसी दिनेश चंद्रा जिले में कई दिनों से जिले में कैंप किए हुए हैं।
रैली में भाग लेने के लिए राज्यसभा सांसद एवं महासचिव मुनकाद अली और प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर भी पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मंडल स्तरीय सम्मेलनों का एलान किया था। पहले दो-दो मंडलों की रैली की योजना थी। बाद में तीन-तीन मंडलों को शामिल किया गया है।
रैली के माध्यम से मायावती केंद्र और प्रदेश सरकार पर जहां निशाना साधेंगी वहीं, निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव तक का खाका भी खींचा जाएगा। खासतौर पर दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर फिर से मजबूत करने पर जोर होगा।

वाटर प्रूफ विशेष पंडाल का निर्माण
लखनऊ से आई विशेष टीम ने बनाया है पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से आई विशेष टीम ने रैली के लिए विशेष पंडाल बनाया है। जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने बताया कि 248 फुट चौड़ा और 512 फुट लंबा पंडाल पूरी तरीके से वाटर प्रूफ होगा। काफी हद तक ये फायर प्रूफ भी होगा।
एल्युमिनियम स्ट्रक्चर से बने पंडाल पर फाइबर की सीट लगाई जा रही है। चार बीघे में पंडाल को बनाया गया है। इसमें हेलीपैड और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
मुबारकपुर विधायक शाह आलम ने बताया कि रैली में लगभग पांच लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। टेंट का काम बस्ती के लोग कर रहे हैं।