फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   May June like heat in month of march varanasi purvanchal weather update temprature closes to 40 in Varanasi,

मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी: वाराणसी में पारा 40 के करीब, सूरज की तपिश कर रही बेहाल

Sun, 27 Mar 2022 10:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 10:10 AM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही मई-जून वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब दिन के साथ रातें भी गर्मी से बेहाल कर रही हैं।

विज्ञापन
May June like heat in month of march varanasi purvanchal weather update temprature closes to 40 in Varanasi,
गर्म हवाओं से बचने के लिए चेहरे को ढंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मार्च का अंतिम हफ्ता तेज गर्मी के लिए याद रहेगा। तेज धूप से पूरे दिन लोगों के माथे से पसीने छूट रहे हैं। अब आलम यह है कि सुबह की धूप भी आंच की तरह लग रही है।  पिछले कई साल में भी मार्च इतना गर्म नहीं रहा। होली के बाद से जहां दिन में तेज धूप होने की वजह से गर्मी बढ़ गई है वहीं गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं।

विज्ञापन


सूरज की तपिश बेहाल करने में पीछे नहीं रही। सबसे ज्यादा परेशानी साइकिल और मोटरसाइकिल से चलने वालों को हुई। बाइक चलाते समय सामने से आ रही गर्म हवाओं से चेहरा झुलसने का डर बना रहा। दिन में बहुत से लोगों ने मुंह को कपड़े से बांधकर गाड़ी चला रहे हैं तो कुछ लोग हेलमेट लगाने से बचाव करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

बरसात की संभावना काफी कम

इन दिनों वाराणसी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर ही रह रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शनिवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों व तस्वीरों के अनुसार आसमान साफ है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस दौरान गर्म हवाओं का अंदेशा रहेगा और वातावरण में नमी का अभाव होगा। इसके कारण बादलों की सक्रियता होने के बाद भी बरसात की संभावना काफी कम है। 

अप्रैल में सताएंगे लू के थपेड़े

आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी का दौर आएगा। मौसम विभाग की मानें तो पूरा पूर्वांचल भीषण लू की चपेट में रहेगा और तापमान सात से आठ डिग्री और बढ़ने की संभावनाएं हैं। समय से पहले लू के थपेड़े शुरू होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि मानसून तय समय से पहले ही दस्तक देगा। इसके पूर्व अप्रैल और मई में गर्मी अपना प्रचंड स्वरूप दिखाएगी।

शरीर में पानी की कमी से बढ़ सकती है परेशानी

May June like heat in month of march varanasi purvanchal weather update temprature closes to 40 in Varanasi,

बदलते मौसम में चिकित्सक भी लोगों को धूप से बचने और शरीर में पानी की मात्रा कम न होने की सलाह दे रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमना के प्रभारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक रहता है। इससे बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह पर पानी पीते रहने की जरूरत है। प्यास लगनेसे होंठ सूखना, थकान और सिर में दर्द, श्वास लेने में दिक्कत होना आदि डिहाइड्रेशन के लक्षण है। बताया कि किसी तरह की समस्या पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा भी नहीं लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed