फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauritius PM varanasi visit now three days long PM Modi will also come on 11 September

Varanasi News: मॉरीशस के पीएम का दौरा अब तीन दिन का, प्रधानमंत्री मोदी भी 11 सितंबर को आएंगे

Mon, 08 Sep 2025 08:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Sep 2025 08:26 AM IST
सार

मॉरीशस के पीएम का काशी दौरा अब तीन दिन का होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी 11 सितंबर को काशी आएंगे। इससे पहले वे 10 सितंबर को काशी आने वाले थे। 

विज्ञापन
Mauritius PM varanasi visit now three days long PM Modi will also come on 11 September
पीएम मोदी और नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : ANI

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अब तीन दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10 सितंबर की शाम काशी पहुंचेंगे। 11 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे और देर शाम गंगा आरती देखेंगे। 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करके काशी से रवाना होंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री को 10 और 11 सितंबर तक काशी में रुकना था। ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे आएंगे। उनका दौरा डेढ़ घंटे का रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। हेलिकॉप्टर के जरिये प्रधानमंत्री पुलिस लाइन जाएंगे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग के जरिये सीधे नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री के स्वागत के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन से होटल ताज के बीच छह स्वागत पॉइंट बनाए गए हैं जहां गुलाब की पंखुड़ियों से प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। प्रधानमंत्री करीब डेढ़ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

छह स्थानों पर होगा स्वागत

मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत भी छह स्थानों पर किया जाएगा। इसका खाका प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयार कर लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 10 नवीनचंद्र रामगुलाम सितंबर की शाम विशेष विमान से बाबतपुर प्रपोर्ट आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज पहुंचेंगे। उनका मंगारी चौराहा, जयपुरिया स्कूल के पास, गिलट बाजार चौराहा, भोजूवीर चौराहा, कचहरी स्थित आंबेडकर चौक चौराहा और होटल ताज के पास स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed