{"_id":"5c069827bdec2241cd16c158","slug":"maulavi-sexual-harrasment-with-girl-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मौलवी ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मौलवी ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया ये फैसला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक मौलवी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला अफजल अमीरी (38) काफी दिनों से जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव के मस्जिद में रहता था। यहां नमाज पढ़ाता था। बच्चों को मजहबी तालीम भी देता था।
गांव के लोग अफजल अमीरी को क्रम से घर बुलाकर भोजन कराते थे। एक दिसंबर की दोपहर अफजल एक व्यक्ति के यहां भोजन करने गया था। परिवार के अन्य लोग कहीं गए थे। घर में 18 वर्षीय युवती ही थी। इस दौरान अफजल ने युवती से दुष्कर्म किया।
परिवारवालों के आने पर युवती ने इसकी जानकारी दी तो लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस की सक्रियता पर बिरादरी के तमाम लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों की शादी कराने के लिए पंचायत बैठा दी।
विज्ञापन
रौनापार थाने में पंचायत में दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। थाना गेट पर स्थित एक व्यक्ति की दुकान पर दोनों का निकाह करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि समझौते के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए और इनका निकाह करा दिया गया।

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
उधर, जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में छेडखानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रामजीत सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 25 नवंबर की शाम आरोपी रामजीत उसकी बेटी से छेडखानी की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।