मऊ सिलिंडर ब्लास्ट: एक और घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या 14 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुर मोहल्ला में सिलिंडर में लीकेज के चलते हुए विस्फोट में घायल सावित्री की तीसरे दिन उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर मौत हो गई। सावित्री की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर मे कोहराम मच गया। साथ ही लोगों की भारी भीड़ मृतका के घर सांत्वना देने पहुंची।
सोमवार की सुबह बिचलापुरा मोहल्ला निवासी रीता पत्नी स्व. छोटू विश्वकर्मा के यहां चाय बनाने के दौरान गैस लीकेज होने से हुए विस्फोट में कस्बा क्षेत्र के उत्तर के पुरा निवासी सावित्री(50) पत्नी स्व कतवारू भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जहां उनका इलाज आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में चल रहा था।
बुधवार की दोपहर तीन दिनों से मौत से जूझ रही सावित्री ने अपना दम तोड़ दिया। सावित्री की मौत से वलीदपुर सिलिंडर कांड में मृतकों की संख्या तेरह से बढ़कर चौदह पहुंच गई। उधर मौत की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सुपर्द कर दिया।
हादसे से बुरी तरह मानसिक रूप से तहस-नहस हो चुके बिचलापुरा में एक और मौत की जानकारी ने लोगों के तीन दिन पुराने हादसे को जीवित कर दिया। वहीं सावित्री की बेटी ममता अभी भी जिदंगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही हैं।
बताते चले कि मृतका सावित्री स्व. कतवारू की दूसरी पत्नी थी। कतवारू की पहली पत्नी की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कतवारू को पहली पत्नी से दो पुत्र भृगुनाथ बिरजू और दूसरी पत्नी सवित्री से एक लड़का और तीन लड़की हैं। सिलिंडर विस्फोट में पहली पत्नी के लड़के भृगुनाथ के परिवार से उसकी पत्नी सुनीता और एक लड़का सुजीत इस हादसे में मारे गए थे। जबकि सावित्री और उसकी बेटी ममता इस हादसे में घायल हो गई थी।
सुबह सात बजे करीब हुआ था हादसा :
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर के मोहल्ला बिचलापुरा में सोमवार की सुबह पौने सात बजे रसोई गैस सिलेंडर फट गया था, जिससे हुए तेज धमाके से दो मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। जबकि आसपास के तीन अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में अब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें पांच पुरुष, चार महिला, दो बच्चे और तीन लड़कियां शामिल हैं।