{"_id":"5b6a98324f1c1b9b3e8b5c7d","slug":"mastermind-of-bodhgaya-blast-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोधगया को दहलाने की साजिश रचने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोधगया को दहलाने की साजिश रचने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
इसी वर्ष 20 जनवरी को बोधगया को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रचने वाले मो. जाहिदुल इस्लाम उर्फ बोमा मियां को एनआईए ने बंगलुरु के रामगारा से गिर तार किया है। जाहिदुल जमातउल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का प्रमुख नेता माना जा रहा है। यह पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान बम ब्लास्ट का भी आरोपित है।
19 जनवरी की रात महाबोधि मंदिर के गेट नंबर चार और श्रीलंकाई मोनास्ट्री के पास से दो जिंदा बम बरामद हुए थे। जांच में एनआईए, एनएसजी ने कोलकाता सहित अन्य जगहों से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उस समय बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमातउल मुजाहिद्दीन का नाम सामने आया था। जांच के क्रम में ही एनआईए ने मो. जाहिदुल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।