{"_id":"5bd36b12bdec22695941654f","slug":"massive-fire-in-vasundhra-market-at-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः वसुंधरा मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः वसुंधरा मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया शहर के मालगोदाम रोड स्थित वसुंधरा मार्केट में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के साथ ही मार्केंट के ऊपरी तल पर रहने वालों को मकान से सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। मार्केट में छोटी-बड़ी करीब दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें चलती हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग के कारण हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन