फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Massive fire in flat in varanasi loss of millions

वाराणसी: फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Thu, 04 Nov 2021 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 09:30 PM IST
सार

वाराणसी के महमूरगंज झूलेलाल नगर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते पूरा फ्लैट जल उठा। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।  

विज्ञापन
Massive fire in flat in varanasi loss of millions
फ्लैट में लगी अाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महमूरगंज झूलेलाल नगर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। इस दौरान सिगरा पुलिस ने रेस्क्यू करके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं घर के अंदर बंधे कुत्ते की झुलसकर मौत हो गई। देखते ही देखते पूरा फ्लैट जल उठा।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी विकराल रहीं कि आसपास के सभी फ्लैट वाले बाहर निकल गए। रात तक आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड जुटी रही। पीड़ित फ्लैट मालिक के अनुसार कई लाख की क्षति हुई है। सिगरा थाना अंतर्गत शिवाजीनगर नगर कालोनी के पीछे झूलेलाल नगर स्थित अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल पर बेकरी कारोबारी दिलीप लालवानी का फ्लैट है।
विज्ञापन


रात 8 बजे के बाद अचानक फ्लैट से धुआं उठने लगा। उस समय परिजन बाहर थे, जबकि कुछ सदस्य अंदर थे। आग देखते ही तुरंत परिजन बाहर भागे। वही पालतू कुत्ते को निकालना भूल गए। परिजनों के अनुसार पूजा रूम में मोमबत्ती जलाकर छोड़ देने से आग लगी। परिजन जब तक कुछ करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपार्टमेंट के गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। तब सूचना पाकर सिगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि कोई हताहत नहीं है। फ्लैट के अंदर सभी कमरों में आग लगी है। पालतू कुत्ते की मौत हुई है। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed