{"_id":"60f13baf8ebc3ebf53792596","slug":"mason-dead-body-found-in-ghazipur-right-hand-was-black","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: घर से निकले राजमिस्त्री का दूसरे दिन मिला शव, दाहिना हाथ पड़ गया था काला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: घर से निकले राजमिस्त्री का दूसरे दिन मिला शव, दाहिना हाथ पड़ गया था काला
Fri, 16 Jul 2021 01:26 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:26 PM IST
सार
नंदगंज थाना क्षेत्र के तलवल मोड़ पावर हाउस के पास शव मिला। शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं थे। उधर, नैसारा गांव के पास ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के तलवल मोड़ पावर हाउस के पास शुक्रवार को राजमिस्त्री का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सराय मुनिमाबाद महराजगंज निवासी राजपति राम (50) बृहस्पतिवार को घर से कहीं के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह उनका शव तलवल मोड़ पावर हाउस के पास मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं थे। दाहिना हाथ काला पड़ गया था।
विज्ञापन
इधर, परिवार के लोग शव देखकर बिलखने लगे। गांव के लोग उन्हें सात्वंना देकर शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। राजपति के पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिता बृहस्पतिवार को घर से निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित नैसारा गांव के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। सफलता नहीं मिलने पर शव को मर्चरी हाउस में पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है।