{"_id":"6027bfcd8ebc3ee9464897ab","slug":"masked-young-man-and-woman-enter-into-beauty-parlor-robbed-of-intoxicating-space-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ब्यूटी पार्लर में घुसे नकाबपोश युवक-युवती, नशीला स्प्रे मारकर संचालिका से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ब्यूटी पार्लर में घुसे नकाबपोश युवक-युवती, नशीला स्प्रे मारकर संचालिका से की लूट
Sat, 13 Feb 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नकाबपोश बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर की दुकान में घुसकर लूटपाट की। शिकायत के बाद चोलापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव के रहने वाले संतोष दुबे की पत्नी बबीता दुबे गांव में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। शनिवार को दोपहर में बाइक पर सवार नकाब लगाए हुए युवक और युवती ब्यूटी पार्लर में आए। और महिला से ब्यूटीशियन सामग्री के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान नशीला स्प्रे मारकर संचालिका को बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बबीता के गले में सोने की चैन, अंगूठी, कान की बाली और 4000 रुपये कैश लूट कर फरार हो गए। बबीता ने होश आने के बाद लूटपाट की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजन ने पहुंचकर आपबीती सुनी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन