फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी निवासी शहीद कैप्टन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब , सीएम योगी ने दिए 50 लाख

Mon, 31 May 2021 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ/ वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ/ वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 05:29 PM IST
सार

शहीद कैप्टन श्रेयांस कश्यप के पिता शिव गोविंद सिंह मूल रूप से वाराणसी में बीएचयू के पास टिकरी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
martyr Captain shreyansh resident of varanasi funeral in Meerut CM yogi adityanath gives RS 50 lakh and a job to family member
उत्तरी सिक्किम में शहीद कैप्टन श्रेयांश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी सिक्किम में शहीद  कैप्टन श्रेयांश कश्यप का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। सेना के अधिकारियों और जवानों ने सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर देकर कैप्टन को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने वंदेमातरम गीत गाकर कैप्टन को नम आंखों से रुखसत किया। शहीद कैप्टन श्रेयांस कश्यप के पिता शिव गोविंद सिंह मूल रूप से वाराणसी में बीएचयू के पास टिकरी गांव के रहने वाले हैं।

अभी उनका परिवार मेरठ के मटौर स्थित पावर ग्रिड कारपोरेशन कॉलोनी में रहता है। उत्तरी सिक्किम में आउटपोस्ट को ठीक करने के दौरान कैप्टन श्रेयांश तबियत बिगड़ने से शहीद हो गए। 15 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर तैनात श्रेयांश के शौर्य और वीरता को  प्रदेश सरकार ने नमन किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सड़क का नामकरण श्रेयांश कश्यप के नाम पर करने की घोषणा की है।

martyr Captain shreyansh resident of varanasi funeral in Meerut CM yogi adityanath gives RS 50 lakh and a job to family member
कैप्टन श्रेयांश - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन श्रेयांश कश्यप के मूल गांव लंका थाना के टिकरी लालपक्की में रविवार को गम का माहौल रहा। लाल को खोने के गम में 80 वर्षीय दादी बेसधु रहीं। उनका यही कहना था कि यह हमारे लाल के साथ क्या हो गया। वहीं प्रदेश सरकार ने शहीद हुए कैप्टन के परिवार को पांच लाख और एक सदस्य को नौकरी के साथ ही गांव की सड़क का नाम शहीद कैप्टन श्रेयांश रखे जाने पर ग्रामीणों में शहादत पर फक्र भी रहा।
martyr Captain shreyansh resident of varanasi funeral in Meerut CM yogi adityanath gives RS 50 lakh and a job to family member
उत्तरी सिक्किम में शहीद कैप्टन श्रेयांश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ दशक पूर्व कैप्टन श्रेयांश के पिता रामगोविंद सिंह सपरिवार मेरठ चले गए थे। इसके बाद कभी काल वह अपने मूल गांव आते-जाते रहते थे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि पिंटू कुमार ने बताया कि लालपक्की में शहीद का परिवार रहता था लेकिन इस कई साल से किसी की आवाजाही नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr Captain shreyansh resident of varanasi funeral in Meerut CM yogi adityanath gives RS 50 lakh and a job to family member
martyr Cpt. shreyansh sharma - फोटो : amar ujala
उनके एक चाचा हैं जो ओबरा में रहते हैं और परिवार में उनकी सिर्फ दादी ही हैं, जो वृद्ध हैं। जब उन्हें यह जानकारी मिली तो गहरा आघात पहुंचा। वहीं गांव में भी लोगों को यह लगा कि अपने बीच के एक लाल ने पंद्रह हजार फिट की ऊंचाई पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए तो मर्माहत रहे। हर कोई गमजदा और शोक में रहा।
विज्ञापन
martyr Captain shreyansh resident of varanasi funeral in Meerut CM yogi adityanath gives RS 50 lakh and a job to family member
उत्तरी सिक्किम में शहीद कैप्टन श्रेयांश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को नौकरी और शहीद के नाम पर सड़क का नामकरण की घोषणा की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed