{"_id":"5bfc13e1bdec2241b054da9e","slug":"married-women-burn-self-after-fight-with-husband-at-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने किया आत्मदाह, दोनों बच्चे पूछ रहे- मेरी मां कहां है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने किया आत्मदाह, दोनों बच्चे पूछ रहे- मेरी मां कहां है
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले गोपपुर गांव में मायके जाने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां रोशनी देवी (28) ने आग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि गोपपुर गांव निवासी हरिशंकर विश्वकर्मा की पत्नी रोशनी पति से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने कहा सुबह लेकर चलेंगे। इस दौरान पति की किसी बात से नाराज रोशनी देवी ने रविवार रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर उसने आग लगा लिया। उसकी चीख पुकार सुन परिजन जब तक बचा पाते, वह गंभीर रूप से जल चुकी थी।
गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाहिता के मायके चील्ह मिर्जापुर से भी लोग थाने पहुच गए थे। रोशनी दो बच्चों की मां बताई गई। एक पुत्री संगीता नौ वर्ष की और एक पुत्र है। दोनो लगातार अपनी मां के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
मूलत: मझली पट्टी चील्ह मिर्जापुर निवासी विवाहिता के पिता नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। पति, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी पुत्री ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।