फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman dies in hospital fierce scuffle between parents and in-laws

Varanasi: अस्पताल में विवाहिता की मौत, मायके और ससुराल के लोगों में जमकर हाथापाई

Fri, 14 Apr 2023 11:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 11:32 PM IST
सार

वाराणसी के कुरु गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार विवाहिता की मौत का कारण करंट की चपेट में आना है। वहीं, मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Married woman dies in hospital fierce scuffle between parents and in-laws
विवाहिता का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कुरु गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार विवाहिता की मौत का कारण करंट की चपेट में आना है। वहीं, मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल के पक्ष के लोगों में हाथापाई भी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


कुरु गांव निवासी कैलाश तिवारी के इकलौते बेटे पूर्णेंदु मणि त्रिपाठी की शादी 2 मई 2021 को मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के बगहा गांव निवासी घनश्याम उपाध्याय की बेटी वंदना के साथ हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शुरू से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसके चलते 10 नवंबर 2022 को विवाहिता अपने मायके चली आई थी।
विज्ञापन


इस बीच वंदना के ससुर कैलाश तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी और वह कालिकाधाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनको देखने के लिए वंदना मायके वालों से जिद कर बीते 10 अप्रैल को अस्पताल गई थी। वहां से अपने ससुराल चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद वंदना के पति ने अपने साले गिरिजेश उपाध्याय को फोन करके बताया कि वह करंट की चपेट में आ गई है। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग आननफानन में कुरु गांव पहुंचे और वंदना को लेकर इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल गए। डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया तो शव को लेकर मायके पक्ष के लोग कुरु गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, वंदना का शव लेकर मायके वाले कुरु पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी हाथापाई हुई। सूचना पाकर कपसेठी थानाध्यक्ष सतीश यादव मौके पर पहुंचे और सभी को शांत कराया।

बिस्तर से मिला चूहा मारने की दवा का रैपर

पुलिस ने वंदना के कमरे की तलाशी ली तो उसके बिस्तर से चूहा मारने की दवा का खाली रैपर मिला। कपसेठी थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। विवाहिता के मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा

कनियर नरायनपुर गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में उसके भाई ने देवर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बड़ागांव थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कनियर नरायनपुर गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी अनीता वर्मा नौ मार्च को घर से मिर्च तोड़ने के लिए खेत में गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई तो उसका शव खेत में मिला। उस दौरान आशंका जताई गई थी कि अनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।

अनीता के भाई कृष्णा नगर (दरेखू) निवासी रवींद्र कुमार ने पुलिस से कहा कि बहन की मौत के बाद वह लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या किया जाए। अनीता की हत्या उसका गला दबा कर उसके देवर संजय कुमार पटेल ने की थी। इसलिए पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। इस संबंध में बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed