{"_id":"5e3c47108ebc3ee5a554a355","slug":"married-woman-died-in-suspicious-circumstances-police-started-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी
Thu, 06 Feb 2020 10:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के सिधौना गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच विवाहिता के मायके वालों को घटना की सूचना मिली। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
इलाके के सिधौना गांव निवासी मुन्नी (20) पत्नी सूरज राम की मौत कैसे हुई, यह रहस्यमय बना हुआ है। चर्चा है कि विवाहिता की मौत फांसी के फंदे से लटककर हुई है, जबकि परिजन उसकी मौत विद्युत करंट से होना बता रहे हैं। विवाहिता की हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे लेकर सैदपुर स्थित चिकित्सालय गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे लेकर घरवाले सिधौना लौट आए।
विज्ञापन