{"_id":"60c26bee8ebc3e58b25f16f9","slug":"marksheet-will-be-available-in-july-there-may-be-delay-in-admission-varanasi-news-vns594151613","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में मिलेगी मार्कशीट, प्रवेश में हो सकती है देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में मिलेगी मार्कशीट, प्रवेश में हो सकती है देरी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला तो ले लिया गया है, लेकिन अब तक स्पष्ट गाइडलाइन नहीं आई है। जिससे कि विद्यालयों में आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके। इस बार हाईस्कूल में 52,873 जबकि इंटर में 51,873 परीक्षार्थी हैं। इंटर के परिणाम को लेकर ज्यादा संवेदनशीलता बरती जा रही है। दरअसल, इसी परिणाम के आधार पर छात्रों को स्नातक प्रथम वर्ष या फिर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में दाखिले का प्रयास करना है। नियमानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मार्कशीट तैयार कराने में भी कम से कम दस से पंद्रह दिन का समय लगता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर इस महीने 15 तारीख तक भी गाइडलाइन आती है तो भी मार्कशीट तैयार होने में यह महीना बीत जाएगा। वहीं, प्रवेश में भी देरी की संभावना जताई जा रही है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर तक परिणाम को लेकर अभिभावकों ने अपना फीडबैक दिया है।
कक्षा 6 से 11 के छात्रों को प्रमोट करने की प्रक्रिया जल्द
जिले में कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। 29 मई को ही फैसला होने के बाद शासन ने जो आदेश जारी किया था, उसकी कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को भेज दी है।
शासन ने अगर छात्रों को प्रमोट करने का फैसला लिया है तो असमंजस की स्थिति का बहुत दिन तक बने रहना भी ठीक नहीं है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रख कदम उठाना चाहिए। ताकि उन्हें अगली कक्षा में दाखिले में कोई संकट न हो।
विज्ञापन
-डॉ. विश्वनाथ दूबे, प्रदेश संयोजक, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद
शासन की ओर से जैसे ही कोई गाइडलाइन आती है, उससे प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जाएगा। मार्कशीट मिलने के बाद प्रवेश संबंधी प्रक्रिया भी समय से पूरी करा ली जाएगी।
-डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक